जल्दी काम कराना था तो पोस्ट से ही भेज दी घूस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) : रिश्वत देने का यह अनोखा तरीका बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला राज्य के सूचना आयोग पटना का है. वहां के एक लिपिक को गोगरी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सनोज मिश्र ने रजिस्टर्ड डाक से पांच सौ रुपये घूस के तौर पर भेज दिये, ताकि वह सनोज मिश्र के […]
विज्ञापन
गोगरी (खगड़िया) : रिश्वत देने का यह अनोखा तरीका बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला राज्य के सूचना आयोग पटना का है. वहां के एक लिपिक को गोगरी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सनोज मिश्र ने रजिस्टर्ड डाक से पांच सौ रुपये घूस के तौर पर भेज दिये, ताकि वह सनोज मिश्र के आवेदन पर स्पीडी ट्रायल कराने में मदद करे.
जानकारी के अनुसार जिले के गोगरी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सनोज मिश्र ने रजिस्टर्ड डाक से एक बंद लिफाफा में पांच सौ रुपये के साथ एक पत्र राज्य सूचना आयोग में भेजा. पत्र में उसके आवेदन को स्पीडी ट्रायल में डालने का अनुरोध किया गया है.
जल्दी काम कराना…
पत्र में लिखा है कि ये रुपये आपके बच्चों को मिठाई खिलाने के लिए भेजे हैं. पत्र राज्य के सूचना आयोग के एक लिपिक के नाम से लिखा गया है. लिफाफे पर प्रेषक का नाम के रूप में सनोज मिश्र व मोबाइल नंबर भी लिखा गया है. जब इस मोबाइल नंबर पर अधिकारियों नें संपर्क किया, तो यह नंबर बंद मिल रहा है.
बहरहाल राज्य सूचना आयोग विभाग पटना ने इस मामले की एफआइआर पटना के सचिवालय थाना में दर्ज करा दी है. रिश्वत के इस मामले में राज्य सूचना आयोग पटना के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.
कहते हैं नपं उपाध्यक्ष
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सनोज मिश्र ने कहा कि मैंने कोई पत्र या पैसा राज्य सूचना आयोग के कार्यालय में नहीं भेजा है. न ही इसके बारे में मुझे जानकारी है. किसी विरोधी ने फंसाने के लिए साजिश के तहत पत्र के साथ पैसा भेजा है, जो गलत है.
एफआइआर दर्ज
डाक से भेजे पत्र में रुपये, लिखा बच्चे को मिठाई खिला देना
नगर पंचायत उपाध्यक्ष के द्वारा पटना स्थित राज्य सूचना आयोग के कार्यालय में रिश्वत देने का मामला सामने आया है
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सनोज मिश्र ने रजिस्टर्ड डाक से बच्चों की मिठाई के नाम पर 500 रुपये भेज दिये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




