बायोमीट्रिक सिस्टम से खाद्यान्न बिचौलियों पर रहेगी नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : अगर आप पीएचएच व अंत्योदय के फर्जी कार्डधारी हैं, तो जल्द ही अनुमंडल कार्यालय में अपना कार्ड जमा करा दें. जांच में गलत पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. फर्जी कार्डधारियों का पता लगाने के लिए सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है. सरकार खाद्यान्न वितरण में बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए […]
विज्ञापन
खगड़िया : अगर आप पीएचएच व अंत्योदय के फर्जी कार्डधारी हैं, तो जल्द ही अनुमंडल कार्यालय में अपना कार्ड जमा करा दें. जांच में गलत पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. फर्जी कार्डधारियों का पता लगाने के लिए सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है.
सरकार खाद्यान्न वितरण में बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम सभी पीडीएस दुकानों में लगाने जा रही है. ताकि उपभोक्ताओं को खाद्यान का लाभ शत प्रतिशत मिल सके.
अब खाद्यान्न दुकानों पर बिना अंगूठा लगाये आपको राशन नहीं मिलेगा. सभी उपभोक्ताओं का राशन कार्ड आधार नंबर से भी लिंक किया जा रहा है, ताकि बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने पर पूरा ब्योरा आ सके. पूरे जिले में पंचायत वार सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है. पूरे जिले में पीएचएच व अंत्योदय के लाखों परिवार हैं.
कालाबाजारी पर लगेगी रोक: सरकार द्वारा पीडीएस दुकानों पर बायोमीट्रिक सिस्टम लगाये जाने से खद्यान्नों की कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी. जबतक कोई व्यक्ति अपना अंगूठा नहीं लगायेगा तब तक पीडीएस दुकानदार अनाज नहीं देंगे. सरकार को बराबर कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी.
पदाधिकारी लगे हैं सत्यापन में : कार्डों के सत्यापन में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को विभाग ने लगाया है. जो घर घर का भ्रमण कर कार्डों का सत्यापन कर रहे हैं. इसमें पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, आवास सहायक, टोला सेवक व पर्यवेक्षक शामिल हैं. ये लोग सत्यापन करने के बाद रिपोर्ट विभाग को सौपेंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
जल्द ही सत्यापन का कार्य पूरा हो जायेगा : फर्जी कार्डधारी को चिह्नित कर नये का जोड़ा जायेगा नाम फर्जी कार्डधारियों का चिह्नित करने के बाद विभाग द्वारा आंकड़ा निकाला जायेगा. ताकि सही लोगों को उसका लाभ मिल सके. फर्जी कार्डधारियों का हटाया जायेगा. सत्यापन शुरू होने से फर्जी कार्डधारियों में हड़कंप है. लग रहा है कि आधार कार्ड से लिंक होने से फर्जी कार्डधारी अब नहीं रह पायेंगे.
सभी पीडीएस दुकानों पर लगेंगे बायोमीट्रिक सिस्टम,राशन कार्ड से लिंक हो रहा है आधार नंबर
पंचायतों में कार्डों का सत्यापन कर रही है टीम
कहते हैं अधिकारी
जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि जिले में सत्यापन का कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा. फर्जी कार्डधारियों को हटाया जायेगा और नये का नाम जोड़ा जायेगा. फर्जी कार्डधारियों से अपील है कि स्वयं अनुमंडल कार्यालय में जाकर अपना कार्ड जमा कर दें. बाद में आप पर कार्रवाई होगी. कार्डधारियों को आधार से भी लिंक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




