राशन कार्ड पर मिलेगा जुलाई माह का राशन व केरोसिन

Published at :08 Jul 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड पर मिलेगा जुलाई माह का राशन व केरोसिन

खगड़िया : जिले के 10 लाख से अधिक परिवारों को जुलाई माह से राशन कार्ड के आधार पर राशन केरोसिन दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष के लिए इन दोनों कूपन की छपाई के लिए चयनित प्रेस को भेजे गये हैं, लेकिन अब तब वहां से कूपन छपकर नहीं आया है. कूपन के […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के 10 लाख से अधिक परिवारों को जुलाई माह से राशन कार्ड के आधार पर राशन केरोसिन दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष के लिए इन दोनों कूपन की छपाई के लिए चयनित प्रेस को भेजे गये हैं, लेकिन अब तब वहां से कूपन छपकर नहीं आया है. कूपन के आने तक राज्य स्तर से राशन कार्ड के आधार पर ही उपभोक्ताओं को राशन व केरोसिन देने का निर्णय लिया गया है. जुलाई माह का खाद्यान्न व केरोसिन तो राशन कार्ड के आधार पर बंटेगा. साथ ही इसी व्यवस्था के तहत वितरण की जायेगी.

वितरण में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए राज्य व जिला स्तर से कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किये गये हैं. जानकारी के अनुसार डीएम जय सिंह ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त राशन व केरोसिन के लाभुकों की सूची सभी डीलरों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

डीलरों को बीएसओ से प्राप्त लाभुकों की सूची के अनुसार ही राशन कार्ड के आधार पर लाभुकों के बीच राशन व केरोसिन का वितरण करने तथा लाभुक के राशन कार्ड पर विवरण की जानकारी अंकित करने को कहा गया है. डीएम ने सभी डीलरों को राशन कार्ड के आधार पर वितरण होने वाले सामग्रियों का वितरण पंजी तैयार कर इसकी एक प्रति केरोसिन को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

सभी केरोसिन को भी डीलर से प्राप्त वितरण पंजी को प्रमाणित कर इस की सूची की एक प्रति एसडीओ को उपलब्ध कराने तथा एसडीओ को इसी सूची के आधार पर अगले माह का खाद्यान्न केरोसिन का आवंटन करने का निर्देश जिला स्तर से दिया गया है. डीएम ने सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी को वितरण के संबंध में उपयोगिता प्रमाण पत्र भी अनुमंडल व जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन