कृषि क्षेत्र में बटेंगे 92 करोड़ ऋण

Published at :25 Jun 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में बटेंगे 92 करोड़ ऋण

खगड़िया : वित्तीय वर्ष 2016-17 में सबसे अधिक ऋण कृषि क्षेत्र में बांटे जायेंगे. जिले के किसानों के लिए यह काफी अच्छी खबर है. कृषि क्षेत्र में अधिक ऋण वितरण होने से किसानों को सहुलियत मिलेगी. क्योंकि केसीसी के तहत इन्हें मामूली स्थान पर खेती करने के लिए ऋण पायेंगे. अगर जिले के सभी जरूरत […]

विज्ञापन
खगड़िया : वित्तीय वर्ष 2016-17 में सबसे अधिक ऋण कृषि क्षेत्र में बांटे जायेंगे. जिले के किसानों के लिए यह काफी अच्छी खबर है. कृषि क्षेत्र में अधिक ऋण वितरण होने से किसानों को सहुलियत मिलेगी.
क्योंकि केसीसी के तहत इन्हें मामूली स्थान पर खेती करने के लिए ऋण पायेंगे. अगर जिले के सभी जरूरत मंद किसानों को कृषि ऋण मिल जाये तो न इन्हें खेती के लिए साहुकारों के सामने ऊंचे ब्याज दर पर ऋण के लिए हाथ पसारने पड़ेंगे और न ही किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए साहुकारों को खोजने की आवश्यकता पड़ेगी.
उल्लेखनीय है कि साहुकारों के पास से किसानों को कृषि यंत्र की खरीदारी व खेती करने के लिए ऋण तो मिल जाते हैं, लेकिन यहां इनका शोषण होता है. इन्हें सब बातों को ध्यान में रख कर इस वर्ष राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के द्वारा कृषि क्षेत्र में बंटने वाले ऋण में पिछले वर्ष की तुलना में 30 फिसदी बढ़ोतरी के साथ सबसे अधिक कृषि क्षेत्र में ही ऋण वितरण करने का लक्ष्य दिया गया है.
जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ कृषि क्षेत्र में 92468 लाख रुपये कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण करने का लक्ष्य सभी बैंकों को दिया गया है. अगर कुल ऋण वितरण करने की बातें की जाये तो इस वर्ष जिले के 23 बैंकों को 166650 लाख रुपये ऋण वितरण करने का लक्ष्य एसएलबीसी के द्वारा खगड़िया जिले को दिया गया है. जिसमें बिहार ग्रामीण बैंक को सबसे अधिक 40753 रुपये का लक्ष्य दिया गया है.
एसएलबीसी के द्वारा प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे कृषि, निर्माण कार्य, शिक्षा ऋण, पीएमइजीपी, डेयरी, अत्यंत गरीबों के लिए संचालित डीआरआई, एसएलजी, जेएलजी मध्यम कारोबार , कल कारखाने खोलने सहित इस क्षेत्र में 129422 लाख रुपये तथा कैश ऋण सरकारी सेवकों को मिलने वाले गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्र में 37. 225 लाख रुपये ऋण बांटने का लक्ष्य दिया गया है. जिला स्तर से सभी बैंकों को एसएलबीसी से प्राप्त लक्ष्य को सभी बैंकों के बीच बांट दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन