डूबने से दो युवकों की मौत

Published at :25 Jun 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से दो युवकों की मौत

खगड़िया : प्रखंड क्षेत्र के गंगा नदी में शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया वकील यादव के मदद से स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया. इसके बाद एक युवक का शव कुछ ही समय बाद नदी से निकाला गया, जबकि दूसरे युवक के […]

विज्ञापन

खगड़िया : प्रखंड क्षेत्र के गंगा नदी में शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया वकील यादव के मदद से स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया.

इसके बाद एक युवक का शव कुछ ही समय बाद नदी से निकाला गया, जबकि दूसरे युवक के शव की खोज जारी रही और पुनः दो घंटे के बाद दूसरे युवक का भी शव बरामद कर लिया गया. गोगरी गंगा घाट में दो चचेरे भाई स्नान कर रहे थे. इसी बीच अचानक गहरे पानी में चले जाने से गौतम चिल्लाने लगे. उसे बचाने के लिए विजय दौड़ा. लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन