पीडीएस दुकान का 15 बोरा चावल जब्त, प्राथमिकी दर्ज

महेशखूंट/ गोगरी : महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा गांव में रॉबिन यादव के घर से गोगरी एसडीओ संतोष कुमार और प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी घनानंद कुमार ने 15 बोरी सील पैक पीडीएस का चावल जब्त किया है. जब्त चावल कालाबाजारी का बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सपहा निवासी […]
महेशखूंट/ गोगरी : महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा गांव में रॉबिन यादव के घर से गोगरी एसडीओ संतोष कुमार और प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी घनानंद कुमार ने 15 बोरी सील पैक पीडीएस का चावल जब्त किया है. जब्त चावल कालाबाजारी का बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सपहा निवासी रॉबिन यादव के भूसा घर में कई दिनों से 15 बोरी पीडीएस का चावल रखा हुआ था.
इसकी भनक ग्रामीणों को लगने के बाद इस बात की सूचना गोगरी एसडीओ संतोष कुमार को फोन पर दी गयी. सूचना मिलते ही गोगरी एसडीओ संतोष कुमार, डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी घनानंद कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भूसा घर में रखे चावल को जब्त कर महेशखूंट थाना ले आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




