पसराहा में डीलर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

पसराहा : थाना क्षेत्र के पसराहा पंचायत में सोमवार को दिन दहाड़े जनवितरण दुकान में कालाबजारी करने के आरोप में ग्रामीणों की सूचना पर पसराहा पुलिस पहुंची थी. मौके से पीडीएस का 13 बोरी चावल जब्त कर थाना लाया था. इसकी सूचना गोगरी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी. खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने पसराहा […]
पसराहा : थाना क्षेत्र के पसराहा पंचायत में सोमवार को दिन दहाड़े जनवितरण दुकान में कालाबजारी करने के आरोप में ग्रामीणों की सूचना पर पसराहा पुलिस पहुंची थी. मौके से पीडीएस का 13 बोरी चावल जब्त कर थाना लाया था. इसकी सूचना गोगरी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी. खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने पसराहा थाना में पीडीएस दुकानदार रशिकलाल प्रसाद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.वहीं पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पसराहा थाना में कांड संख्या 67/16 में दर्ज कर लिया गया है. दोषी डीलर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




