जिले में जनशिकायतों का लगा अंबार

Published at :23 May 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में जनशिकायतों का लगा अंबार

शिकायतों की संख्या में लगातार हो रही है वृद्धि 14 हजार के पार पहुंचा शिकायतों की संख्या खगड़िया : जिले में जनशिकायतों का अंबार लग गया है. हालात यह बन गई है कि दो आवेदनों का निस्पादन होता है कि 20 नये आवेदन जमा हो जाते है. जनशिकायती आवेदनों में लगातार हो रहे इजाफे से […]

विज्ञापन

शिकायतों की संख्या में लगातार हो रही है वृद्धि

14 हजार के पार पहुंचा शिकायतों की संख्या
खगड़िया : जिले में जनशिकायतों का अंबार लग गया है. हालात यह बन गई है कि दो आवेदनों का निस्पादन होता है कि 20 नये आवेदन जमा हो जाते है. जनशिकायती आवेदनों में लगातार हो रहे इजाफे से अब विभागीय पदाधिकारी भी तंग आ गए है. सूत्र बतातें हैं कि जिला जनशिकायत कोषांग में कर्मियों की कमी महसूस होने लगी है.
इसी कोषांग के माध्यम से संबंधित विभागों के पास जांच के लिए आवेदन पत्र भेजे जाते है तथा जांच पदाधिकारी इसी कोषांग में जांच प्रतिवेदन भेजते है. पहले तो सबकुछ ठीक ठाक था लेकिन लगातार बढ रही शिकायतों की संख्या के कारण अब इस कोषांग में कर्मियों की अतिरिक्त कर्मी की आवश्यकता महसुस होने लगी है.
14 हजार के पार पहुंची शिकायत : एक-दो माह पूर्व तक जिले में लंबित जन शिकायतों की संख्या करीब 12 हजार थी. लेकिन अब इस संख्या में बढोत्तरी हो गई है. पिछले सप्ताह हुई समीक्षा में यह आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया. विभागीय सूत्र के अनुसार वर्तमान समय में 14 हजार 580 आवेदन पत्र विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय में लंबित है.
विभागीय जानकारी के मुताबिक डीएम के जनता दरबार में प्राप्त 7961, कार्यालय अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त 4420, राज्य स्तर से प्राप्त 1907 जनशिकायती आवेदन लंबित है. इसी तरह प्रमंडलीय आयुक्त से प्राप्त 246 तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त 46 आवेदन लंबित है. जिले के लोग डीएम के जनता दरबार से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर चुके है. लेकिन महीनों बीत गये, किंतु इनके आवेदनों की जांच नहीं हो पायी.
धीमी है जांच की रफ्तार : जानकार बताते हैं कि प्रत्येक सप्ताह इन पांचों माध्यमों यानी डीएम के जनता दरबार, ओएस कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, राज्य स्तर तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से प्राप्त सौ से अधिक आवेदन पत्रों की जांच के लिए जिला जनशिकायत कोषांग के जरीय संबंधित विभाग के पास भेजे जाते है लेकिन संबंधित विभाग के द्वारा तेजी से जांच नहीं की जाती है.
जनशिकायत की समीक्षा के दौरान यह बातें उभरकर सामने आई कि पिछले सप्ताह मात्र 23 जांच रिपोर्ट ही प्राप्त हुए हैं
कहां कितने आवेदन लंबित : हालांकि प्रखंड/अंचल से लेकर जिला स्तर तक हजारों आवेदन लंबित है. लेकिन सर्वाधिक आवेदन शिक्षा विभाग के कार्यालय में लंबित है.
डीईओ के पास 1367 शिकायत लंबित बताए जा रहे हैं. दूसरे नम्बर पर गोगरी अनुमंडल कार्यालय है. सूत्र के अनुसार गोगरी एसडीओ के पास 847 आवेदन लंबित है जबकि एसपी के पास 800, खगड़िया सीओ के पास 780 आवेदन लंबित है. विद्युत विभाग के कार्यालय में 777, डीडीसी कार्यालय में 692, बेलदौर अंचल कार्यालय में 679, गोगरी डीसीएलआर कार्यालय में 584, सदर एसडीओ कार्यालय में 544 जनशिकायत से संबंधित आवेदन लंबित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन