सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता जख्मी

Published at :06 May 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता जख्मी

बेलदौर : सड़क दुर्घटना में गुरुवार की देर शाम अधिवक्ता संजय झा घायल हो गया. पीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में अधिवक्ता के एक पैर की हड्डी टूट गयी है. जानकारी के अनुसार बोबिल पंचायत के फुलवडिया गांव निवासी संजय झा बेलदौर बाजार […]

विज्ञापन

बेलदौर : सड़क दुर्घटना में गुरुवार की देर शाम अधिवक्ता संजय झा घायल हो गया. पीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में अधिवक्ता के एक पैर की हड्डी टूट गयी है. जानकारी के अनुसार बोबिल पंचायत के फुलवडिया गांव निवासी संजय झा बेलदौर बाजार से सिकंदरपुर गांव के तेज नारायण सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे. इसी क्रम में पीडब्लूडी पथ के सिकंदरपुर गांव समीप कुत्ता सड़क पर आ गया, जिसको बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन