जिले में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. कॉलेज निर्माण के लिए हो रही है जमीन की खोज फरकिया के नाम मशहूर खगड़िया जिले में कई उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की योजना है. राज्य स्तर से इसकी मंजूरी भी मिल गयी है. अगर जल्द जमीन मिल जाये तो प्रस्तावित कई संस्थान के लिए भवन का निर्माण भी आरंभ हो जायेगा. एडीएम ने […]
विज्ञापन
पहल. कॉलेज निर्माण के लिए हो रही है जमीन की खोज
फरकिया के नाम मशहूर खगड़िया जिले में कई उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की योजना है. राज्य स्तर से इसकी मंजूरी भी मिल गयी है. अगर जल्द जमीन मिल जाये तो प्रस्तावित कई संस्थान के लिए भवन का निर्माण भी आरंभ हो जायेगा. एडीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण के लिए भी जमीन की खोज करने के लिए सीओ को पत्र लिखा है. रेलवे तथा सड़क मार्ग से जुड़ी दस एकड़ सिंचित जमीन की खोज करने का निर्देश जिला स्तर से सीओ को दिया गया है.
खगड़िया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में कई जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करना भी शामिल है. राज्य के कुछ अन्य जिलों के साथ साथ खगड़िया में भी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दी गई है. उल्लेखनीय है कि यह जिला ऐसे कॉलेज से अबतक वंचित है. जिस कारण यहां के छात्रों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जिले अथवा दूसरे राज्य जाना पड़ता है. जहां इन्हें पढ़ाई के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है.
खगड़िया में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक अतुल सिन्हा ने डीएम को पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में खगड़िया जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण भी शामिल है.
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के प्रावधान का उल्लेख करते हुए निदेशक ने इस कॉलेज के निर्माण के लिए 10 एकड़ सिंचित जमीन की खोज कर इसके हस्तांतरण का प्रस्ताव प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पास भेजने को कहा है.
खुलेंगे मेडिकल संस्थान
इस जिले में मेडिकल संस्थान खोलने की भी चर्चा चल रही है. हाल ही के दिनों में जिला स्तर पर जेएनएम तथा अनुमंडल स्तर पर एएनएम ट्रेनिंग कॉलेज खोले जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पत्राचार किया गया है. विभाग के निर्देश के आलोक में इन दोनों मेडिकल शिक्षण संस्थान के भवन निर्माण के लिए सिविल सर्जन ने सदर व गोगरी सीओ को पत्र लिख कर जमीन उपलब्ध कराने को कहा था. जिले के आइटीआइ भवन के लिए भी जमीन की खोज चल रही है.
बताया जाता है कि फिलहाल यह संस्थान कोसी कॉलेज के ओबीसी छात्रावास में चल रहा है. इस संस्थान के स्थायी भवन निर्माण के लिए पूर्व में रांकों स्थित एक जमीन चिह्नित किया गया था. लेकिन स्थानीय जांच में यह पाया गया है कि यह जमीन निर्माण के लिए उपयुक्त ही नहीं है.
आइटीआइ के प्राचार्य के लिखे पत्र के आलोक में एक बार फिर जिला स्तर से आइटीआइ के भवन निर्माण के लिए उसे पांच एकड़ जमीन की खोज करने को कहा गया है. जानकारी के मुताबिक एडीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण के लिए भी जमीन की खोज करने के लिए सीओ को पत्र लिखा है. रेलवे तथा सड़क मार्ग से जुड़ी दस एकड़ सिंचित जमीन की खोज करने का निर्देश जिला स्तर से सीओ को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




