खेत में शराब खोज रही पुलिस

Published at :08 Apr 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में शराब खोज रही पुलिस

चौथम : खेत में गाड़ कर शराब रखे जाने की सूचना पर चौथम पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया. बताया जाता कि आगामी चुनाव के लिये प्रत्याशियों द्वारा मक्का के खेत में शराब छिपा कर रखे जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस दिन भर दियारा क्षेत्र में तलाशी में जुटी रही. हालांकि […]

विज्ञापन

चौथम : खेत में गाड़ कर शराब रखे जाने की सूचना पर चौथम पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया. बताया जाता कि आगामी चुनाव के लिये प्रत्याशियों द्वारा मक्का के खेत में शराब छिपा कर रखे जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस दिन भर दियारा क्षेत्र में तलाशी में जुटी रही. हालांकि पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी. पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही है कि चुनाव में प्रत्याशी दारू बांटने की जुगत में है.

इस मंशा से प्रत्याशियों द्वारा बड़ी मात्रा में दारू का पाउच व मशालेदार शराब की बोतल मक्का के खेत में मिट्टी के नीचे गाड़ कर सुरक्षित रखा गया है. पुलिस सूचना पर बरामद की तैयारी में जुट गई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी सहित पुलिस बल ने दिन भर दियारा के खेतों में छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन