चैती दूर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर

खगड़िया : राजेंद्र चौक स्थित वसंती चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है. समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने बताया कि शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती की आराधना, उपासना का पर्व वसंती नवरात्र इस बार आठ दिनों का होगा. पूजा आठ अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल को रामनवमी के दिन हवन आदि के […]
खगड़िया : राजेंद्र चौक स्थित वसंती चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है. समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने बताया कि शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती की आराधना, उपासना का पर्व वसंती नवरात्र इस बार आठ दिनों का होगा. पूजा आठ अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल को रामनवमी के दिन हवन आदि के साथ संपन्न होगा. व्रत का पारण 16 अप्रैल को किया जायेगा. इस बार पंचमी तिथि की हानि होने से नवरात्र आठ दिनों का होगा.
प्रतिपदा सात अप्रैल की शाम 4.52बजे लग रहा है जो आठ अप्रैल की दोपहर 2.26 बजे तक रहेगा. ऐसे में प्रथम गौरी दर्शन इसी दिन होगा दुर्गा अष्टमी व्रत 14 अप्रैल को किया जायेगा.रामनवमी 15 अप्रैल को मनायी जायेगी और नवरात्र का हवन आदि भी इसी दिन किया जायेगा. इस बार माता का आगमन शुक्रवार को डोली पर तो विदाई शनिवार को मुरगे पर हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




