समारोह के बीच हॉकी प्रतियोगिता शुरू

Published at :02 Apr 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
समारोह के बीच हॉकी प्रतियोगिता शुरू

कोसी महाविद्यालय के मैदान में रंगारंग समारोह के बीच छठा बिहार राज्य जूनियर महिला चैंपियन शिप का आगाज हुआ. सभापति श्री यादव ने कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है. प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए खेल भावना से खेलने की सलाह दी. खगड़िया : कोसी महाविद्यालय के मैदान में […]

विज्ञापन
कोसी महाविद्यालय के मैदान में रंगारंग समारोह के बीच छठा बिहार राज्य जूनियर महिला चैंपियन शिप का आगाज हुआ. सभापति श्री यादव ने कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है. प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए खेल भावना से खेलने की सलाह दी.
खगड़िया : कोसी महाविद्यालय के मैदान में रंगारंग समारोह के बीच छठा बिहार राज्य जूनियर महिला चैंपियन शिप का आगाज हुआ. हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर परिषद सभापति मनोहर कुमार यादव, जिला हॉकी संघ के संरक्षक नागेंद्र सिंह त्यागी ने ध्वजारोहण कर किया.
गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से शंमा बांध दिया. सभापति श्री यादव ने कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है.
प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए खेल भावना से खेलने की सलाह दी. संरक्षक नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जिले के सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवीयों, व्यवसायीयों हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं. वह दिन दूर नहीं कि खगड़िया जैसे इलाके में मेजर ध्यानचंद जैसा हॉकी का जादूगर पैदा होंगे. वही अध्यक्ष राज कुमार फोगला ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशासनिक स्तर से भी सहयोग मिल रहा है. वही उपाध्यक्ष हेमाभारती एवं नवीन गोइनका ने कहा कि इस खेल से खासकर महिला खिलाड़ियों ने दृढ इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास बढता है.
सचिव विकास कुमार सिंह ने कहा कि निरंतर सहयोग मिलता रहे तो खगड़िया में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करवा कर इलाके में हॉकी को बढावा दिया जा सकता है. इससे पहले हॉकी संघ के सचिव विकास कुमार सिंह व उपाध्यक्ष हेमा भारती के नेतृत्व में हॉकी खेल के प्रति जागरूकता के लिये सभी खिलाड़ियों के साथ केएन क्लब से निकल कर शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए मार्च पास्ट किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन