बहुचर्चित ऋण घोटाले मामले की सुनवाई सात को

खगड़िया : सात वर्ष पूर्व सेंट्रल बैंक शाखा खगड़िया के द्वारा नियमों को ताक पर रख कर बांटे गये ऋण का मामला अब भी चल रहा है. खगड़िया व्यवहार न्यायालय के द्वारा सात माह पूर्व ऋण वितरण घोटाले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध जहां सम्मन जारी किया गया था. वहीं इसी मामले में सात अप्रैल […]
खगड़िया : सात वर्ष पूर्व सेंट्रल बैंक शाखा खगड़िया के द्वारा नियमों को ताक पर रख कर बांटे गये ऋण का मामला अब भी चल रहा है. खगड़िया व्यवहार न्यायालय के द्वारा सात माह पूर्व ऋण वितरण घोटाले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध जहां सम्मन जारी किया गया था. वहीं इसी मामले में सात अप्रैल को केंद्रीय सूचना आयोग के द्वारा सुनवाई की जायेगी. यह सुनवाई केंद्रीय सूचना आयुक्त सरद शरबाल करेंगे. सुनवाई वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये होगी.
इसमें भाग लेने के लिए आयोग के द्वारा सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया के लोक सूचना पदाधिकारी तथा आवेदक को आदेश जारी किया गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




