त्योहार समाप्त होते ही ट्रेन में बढ़ी यात्रियों की भीड़

खगड़िया : होली समाप्त होते ही ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गयी है. ट्रेन में भीड़ रहने के कारण गेट पर बैठ कर यात्रियों को यात्रा करना पड़ रहा है. आरक्षित टिकट घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद नहीं मिल पा रहा है. वेटिंग टिकट भी नहीं मिलने से जेनरल टिकट पर दिल्ली आदि […]
खगड़िया : होली समाप्त होते ही ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गयी है. ट्रेन में भीड़ रहने के कारण गेट पर बैठ कर यात्रियों को यात्रा करना पड़ रहा है. आरक्षित टिकट घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद नहीं मिल पा रहा है. वेटिंग टिकट भी नहीं मिलने से जेनरल टिकट पर दिल्ली आदि स्थानों पर यात्रा लोगों को करनी पड़ रही है .
खगड़िया के आस पास के जिले के लोग होली समाप्त होते ही प्रदेश लौटने लगे. यही कारण है की ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गयी है. ट्रेन में गेट पर झूल कर लोग यात्रा करने को विवश हैं. ट्रेनों में इतनी काफी भीड़ चल रही है कि लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं टिकट के लिये भी काउंटर पर काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग टिकट के लिए सुबह से ही कतारबद्ध खड़ा होकर टिकट ले रहे हैं. कई लोगों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




