करंट लगने से युवक की मौत, मुहल्ले में छाया मातम

Published at :26 Mar 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत, मुहल्ले में छाया मातम

बेलदौर (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित जुलाहा टोला में बुधवार की शाम करंट लगने एक युवक के मौत हो गयी. रंग गुलाल में डुबा बाजार परिसर परिचनों की चीत्कार से अचानक गमगीन हो गया. जानकारी के अनुसार होली की शाम जब आस पास के ईलाके में लोग होली की मस्ती मे चूर […]

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित जुलाहा टोला में बुधवार की शाम करंट लगने एक युवक के मौत हो गयी. रंग गुलाल में डुबा बाजार परिसर परिचनों की चीत्कार से अचानक गमगीन हो गया.

जानकारी के अनुसार होली की शाम जब आस पास के ईलाके में लोग होली की मस्ती मे चूर थे. तो जुलाहा टोला निवासी सत्यनारायण तांती का 25 वर्षीय पुत्र अर्जून तांती भी शाम को होली खेलने के लिए तैयार हो रहा था. लेकिन इस दौरान घर में बल्ब नहीं जलने के कारण, समीप के पोल से गुजरने वाले घरेलु तार को जोड़ने लगा .

इसी क्रम मे कोई चूक होने से वह विद्युत धारा की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. परिजन आनन फानन में पीएचसी लेकर गये. लेकिन नब्ज देखते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मां एवं मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया. होली का रंग पल भर में ही फिका पड़ गया. ग्रामीण भी पिड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आह भर रहे थे. मृतक एवं इसकी आशा कर्मी पत्नी मेहनत मजदुरी घर बच्चो का भरण पोषण कर रहे थे . पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता सत्यनारायण शर्मा के फर्द बयान पर यूडी केश का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. शव का अंतिम संस्कार परिजनो ने मुगेंर घाट पर किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन