योजनाओं का किया गया चयन

Published at :03 Feb 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का किया गया चयन

हमारी गांव हमारी योजना के तहत वार्ड सभा गोगरी : प्रखंड के सभी पंचायतों में क्रमवार हमारी गांव, हमारी योजना के तहत वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को दक्षिणी जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 व 14 में इसका आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि मनरेगा की वार्षिक योजनाओं के चयन […]

विज्ञापन

हमारी गांव हमारी योजना के तहत वार्ड सभा

गोगरी : प्रखंड के सभी पंचायतों में क्रमवार हमारी गांव, हमारी योजना के तहत वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को दक्षिणी जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 व 14 में इसका आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि मनरेगा की वार्षिक योजनाओं के चयन के लिए वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है.
दक्षिणी जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आयोजित वार्ड सभा में उपस्थित मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रामगंगा राम कुमार ने बताया कि आइपीपीआइ 2 के अंतर्गत मनरेगा, जीविका, इंदिरा आवास, कौशल विकास व अन्य कई योजनाओं से संबंधित योजनाओं सहित 14वीं वित्त आयोग की योजनाओं का चयन किया गया. इस दौरान वार्ड सभा में गोगरी अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन