पूर्व विधायक रणवीर पर उत्पीड़न का केस दर्ज हो

खगड़िया : सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री पुनित मुखिया की एक टीम जिला प्रभारी राजेंद्र राजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बांध चातर पंचायत के दहमा गांव के राहुल नगर गांव का दौरा किया गया. दौरा के बाद जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने […]
खगड़िया : सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री पुनित मुखिया की एक टीम जिला प्रभारी राजेंद्र राजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बांध चातर पंचायत के दहमा गांव के राहुल नगर गांव का दौरा किया गया.
दौरा के बाद जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक रणवीर यादव के गुर्गों द्वारा राहुल नगर दहमा टोला के दर्जनों महादलित परिवार का घर जबरदस्ती उजाड़ दिया गया. हत्या करने की नियत से राइफल एवं बंदूक से फायरिंग भी किया गया. जिसके कारण बहादुर सदा, शिवम सदा, दामोदर सदा, जर्मन सदा ,अरूण सदा, बूटन सदा, राज कुमार ठाकुर, फुलो सिंह सहित दर्जनों लोगों का घर उजाड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




