कोचिंग संस्थानों पर कसेगा इनकम टैक्स का शिकंजा

Published at :01 Feb 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग संस्थानों पर कसेगा इनकम टैक्स का शिकंजा

लाखों कमाने वाले कोचिंग संस्थानों के बारे में इनकम टैक्स विभाग ने मांगी जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देश के आलोक में विभागीय अधिकारी ने डीएम को भेजा पत्र कोचिंग संचालकों के बैंक खाता से लेकर पैन कार्ड स्टेटमेंट सहित नौ बिंदुओं पर मांगा जवाब गली गली में खुले शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक महीने चल […]

विज्ञापन

लाखों कमाने वाले कोचिंग संस्थानों के बारे में इनकम टैक्स विभाग ने मांगी जानकारी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देश के आलोक में विभागीय अधिकारी ने डीएम को भेजा पत्र
कोचिंग संचालकों के बैंक खाता से लेकर पैन कार्ड स्टेटमेंट सहित नौ बिंदुओं पर मांगा जवाब
गली गली में खुले शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक महीने चल रहा लाखों का कारोबार
डीएम के निर्देश बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों की कुंडली खंगलाने में जुटा शिक्षा विभाग
खगड़िया : लाखों के कारोबार करने वाले कोचिंग संस्थानों पर इनकम टैक्स विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देश के आलोक में भागलपुर के इनकम टैक्स अधिकारी बी. डी. कुमार ने डीएम को पत्र भेज कर कोचिंग संस्थानों की कमाई से लेकर अन्य जानकारी मांगी है. ताकि इनकम टैक्स एक्ट 133 (6) के तहत इन शिक्षण संस्थानों को कर के दायरे में लाया जा सके. कोचिंग संस्थानों के संचालकों के नाम-पता, कमाई सहित पैन कार्ड सहित पूरी कुंडली की जानकारी मिलने के बाद इनकम टैक्स विभाग इन पर शिकंजा कस सकता है.
गली गली में चल रहे कोचिंग संस्थान
खगड़िया के गली गली में खुल गये कोचिंग संस्थानों के माध्यम से लाखों रुपये की कमाई हर महीने हो रही है. किसी किसी कोचिंग संस्थानों की कमाई तो प्रत्येक महीने लाखों में है. इनमें से अधिकांश कोचिंग संस्थानों में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. लेकिन प्रचार प्रसार के माध्यम से बड़े बड़े दावे करने वाले इन कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई के नाम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे शिक्षण संस्थानों पर इनकम टैक्स विभाग की पैनी नजर पड़ने के बाद सरकारी राजस्व में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जतायी जा रही है. इधर, वित्त मंत्रालय के निर्देश बाद जिला प्रशासन ने भी कोचिंग संस्थानों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन