फांसी लगा कर शिक्षिका ने की आत्महत्या

Published at :31 Jan 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
फांसी लगा कर शिक्षिका ने की आत्महत्या

बेलदौर : थाना क्षेत्र के भैंसाडीह गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात स्थानीय भैंसाडीह निवासी शिक्षक मनोज राम की शिक्षिका पत्नी […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के भैंसाडीह गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात स्थानीय भैंसाडीह निवासी शिक्षक मनोज राम की शिक्षिका पत्नी ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसके पीछे सास-बहु का विवाद बताया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम पीडि़त शिक्षिका ने अपने पति को बाजार से सब्जी खरीद कर लाने के लिए भेजा. इसी बीच सास-बहु में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इससे आहत शिक्षिका ने अपने चारों बच्चों को पांच-पांच रुपए देकर दुकान भेज दिया. बच्चे के घर से चले जाने के बाद शिक्षिका ने देर शाम दुपट्टा से अपने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को यूडी केस का मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शिक्षिका की खुदकुशी की चर्चा गांव में हो रही है. बताया जाता है कि शादी के बाद से ही उसका सास से अच्छा रिश्ता नहीं था. कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन