नन्हीं बच्ची परिजनों से मिली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

नन्हीं निगाहे खोज रही है परिजनों को’ शीर्षक से छपी थी खबर माता-पिता ने कहा धन्यवाद प्रभात खबर महेशखूंट : प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद रूपम के परिजनों ने महेशखूंट थाना के पकरैल पंचायत के विंदटोली पहुंच कर रूपम को अपने साथ घर ले गये. उल्लेखनीय है कि बीते 19 जनवरी को प्रभात […]
विज्ञापन
नन्हीं निगाहे खोज रही है परिजनों को’ शीर्षक से छपी थी खबर
माता-पिता ने कहा धन्यवाद प्रभात खबर
महेशखूंट : प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद रूपम के परिजनों ने महेशखूंट थाना के पकरैल पंचायत के विंदटोली पहुंच कर रूपम को अपने साथ घर ले गये. उल्लेखनीय है कि बीते 19 जनवरी को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर ‘नन्हीं निगाहे खोज रही है परिजनों को’ पढ़ने के साथ ही अलौली प्रखंड के खरगी तिरासी निवासी रूपम के पिता विनोद रजक महेशखूंट थाना के विंदटोली पहुंच कर अपनी पुत्री रूपम को अपने साथ घर ले गये.
पिता विनोद रजक ने बताया कि अखबार में प्रकाशित खबर व फोटो को देखकर ही रूपम के महेशखूंट में होने की सूचना मिली. जिसके बाद हमलोगों ने अपनी बेटी को महेशखूंट से अपने घर लाया. इधर नन्हीं बच्ची अपने माता पिता से मिलकर काफी खुश नजर आयी. इसके लिए रूपम के माता पिता ने कहा धन्यवाद प्रभात खबर. प्रभात खबर के प्रयास से ही लापता पुत्री हमलोगों को मिल गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




