वोट देने से वंचित रह जायेंगे कई मतदाता

Published at :18 Jan 2016 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
वोट देने से वंचित रह जायेंगे कई मतदाता

वोट देने से वंचित रह जायेंगे कई मतदाता विकास मित्र को दी गयी थी जिम्मेदारीविकास मित्र नहीं कर रहे ठीक से अपना कामखगड़िया. जिले में इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में कई मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायेंगे. जिसकी जवाबदेही विकास मित्र की होगी. मिली जानकारी के अनुसार इस बार पंचायत चुनाव […]

विज्ञापन

वोट देने से वंचित रह जायेंगे कई मतदाता विकास मित्र को दी गयी थी जिम्मेदारीविकास मित्र नहीं कर रहे ठीक से अपना कामखगड़िया. जिले में इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में कई मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायेंगे. जिसकी जवाबदेही विकास मित्र की होगी. मिली जानकारी के अनुसार इस बार पंचायत चुनाव के मद्देनजर वोटरलिस्ट का काम विकास मित्र को दिया गया था. लेकिन विकास मित्र ने इस बात की जानकारी पंचायत में लोगों को नहीं दी. जिस कारण नये मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़वाने के लिए आवेदन ही नहीं कर पाये. इस बात की शिकायत जिले के चौथम, परबत्ता, बेलदौर प्रखंड से ज्यादा मिल रही है. लोगों का कहना है कि ये काम बीएलओ द्वारा ही ठीक ढंग से किया जाता है. इसलिए ये काम बीएलओ को ही सौंपा जाना चाहिए. लोगों ने डीएम से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन