गोगरी में अनियमित वद्यिुत आपूर्ति से लोग परेशान

Published at :18 Jan 2016 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
गोगरी में अनियमित वद्यिुत आपूर्ति से लोग परेशान

गोगरी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान दो से तीन घंटे भी नहीं मिल रही नियमित बिजली आते ही गुल हो जाती है बिजलीबिगड़ी विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोशप्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल के लोग लचर विद्युत व्यवस्था से परेशान है. लचर व्यवस्था के कारण गोगरी में विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल हो कर रह गया […]

विज्ञापन

गोगरी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान दो से तीन घंटे भी नहीं मिल रही नियमित बिजली आते ही गुल हो जाती है बिजलीबिगड़ी विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोशप्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल के लोग लचर विद्युत व्यवस्था से परेशान है. लचर व्यवस्था के कारण गोगरी में विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल हो कर रह गया है. विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल पाती है. जिसे लेकर उपभेक्ताओं में आक्रोश है. क्षेत्र में विद्युत आपूर्ती का हाल यह है कि लोगों को दो से तीन घंटे भी नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पाती है. उपभोक्ताओं के अनुसार माह के अंत में बिल वसूली के समय अच्छी बिजली दी जाती है. तथा वसूली के साथ ही बिजली की आपूर्ती पर कोई ध्यान नहीं दी जाती है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अधिकतम 15 व कम से कम 10 मेगावाट बिजली की खपत है. जबकि आपूर्ती 5 मेगावाट भी नहीं की जा रही है. घंटे की दर से विद्युत आपिूर्त की बात करें तो क्षेत्र में सब ग्रिड बार प्रत्येक चार घंटे पर एक घंटा 33 हजार की सप्लायी हो रही है. जिस कारण विद्युत आपूर्ती की दयनीय स्थिति बनी है. वहीं बिजली व्यवस्था की बात करें तो अगर सप्लाई जारी रहते कहीं फेज उड़ने या टंसफार्मर का एलटी उड़ने के कारण भी आपूर्ति बाधित होती रहती है. इधर विभागीय रामाश्रय सिंह के अनुसार वे नियमित विद्युत आपूर्ती को लेकर प्रयास कर रहे हैं. पावर हाउस से जितनी सप्लाई होती है वह क्षेत्र में मुहैया करायी जा रही है. जहां तक गड़बरी की बात है शिकायत मिलने पर समस्या दूर की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन