महादलित नाबालिग से गैंगरेप, हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

मोरकाही थाना के दहमा खैरी खुटहा की घटना बोचहा बहियार में तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम, खेत में मिला शव पुलिस ने एक को दबोचा खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र में महादलित नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गयी. दहमा खैरी खुटहा गांव के समीप बोचहा बहियार में मकई के […]
विज्ञापन
मोरकाही थाना के दहमा खैरी खुटहा की घटना
बोचहा बहियार में तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम, खेत में मिला शव
पुलिस ने एक को दबोचा
खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र में महादलित नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गयी. दहमा खैरी खुटहा गांव के समीप बोचहा बहियार में मकई के खेत से बच्ची का अर्द्धनग्न अवस्था में शव बरामद होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृत बच्ची के गुप्तांग व मुंह से खून निकल रहा था. घटना शनिवार की बतायी जाती है. इस मामले में मृत बच्ची के पिता के बयान पर मोरकाही
महादलित नाबालिग से…
थाना में खैरीडीह निवासी भूषण सादा, घोलट सादा, अंजेस सादा के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी भूषण को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
पिता के सामने से खींच कर ले गये
थाना में दिये आवेदन के अनुसार नाबालिग बच्ची अपने पिता के साथ मवेशी को खाना देने में मदद कर रही थी. इसी बीच तीनों आरोपी युवक वहां पहुंचे और बच्ची को जबरदस्ती उठा कर ले जाने लगे. विरोध करने पर पिता के कान में पिस्तौल सटा कर कहा कि हल्ला करोगे, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. हथियार से लैस होने के कारण पीड़ित लड़की के पिता ज्यादा विरोध नहीं कर पाये. बाद में गांव के ही एक व्यक्ति के मकई के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में बच्ची का शव बरामद किया गया.
इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूषण को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म सहित मौत के असली कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




