एसडीओ ने बीसीओ व पैक्स अध्यक्षों को दिया निर्देश

Published at :18 Jan 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने बीसीओ व पैक्स अध्यक्षों को दिया निर्देश

हर हाल में तीन दिनों के अंदर करें धान की खरीद गोगरी : राज्य सरकार द्वारा जिले में पांच दिसंबर से धान खरीद की घोषणा की गयी थी. पर, महीना भर बीतने के बाद भी अनुमंडल क्षेत्र में अभी तक एक किलोग्राम धान की खरीद नहीं हो सकी है. इससे किसान चिंतित हैं. वहीं पैसे […]

विज्ञापन

हर हाल में तीन दिनों के अंदर करें धान की खरीद

गोगरी : राज्य सरकार द्वारा जिले में पांच दिसंबर से धान खरीद की घोषणा की गयी थी. पर, महीना भर बीतने के बाद भी अनुमंडल क्षेत्र में अभी तक एक किलोग्राम धान की खरीद नहीं हो सकी है. इससे किसान चिंतित हैं. वहीं पैसे की कमी के कारण किसान अपने धान को सीधे बाजार में औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं.
धान खरीदारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने परबत्ता के बीसीओ राजीव रंजन, विभीषण कुमार और गोगरी के बीसीओ किसलय कृष्ण के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने बीसीओ और पैक्स अध्यक्षों को धान की खरीदारी तीन दिन के अंदर करने का निर्देश दिया.
उल्लेखनीय है कि अभी तक अनुमंडल में किसी केंद्र पर खरीद का खाता तक नहीं खुला है. जिले में धान खरीद का लक्ष्य करीब 100 हजार मीटरिक टन रखा गया है. यह लक्ष्य पिछले साल के निर्धारित लक्ष्य के बराबर ही है.
क्रय केंद्र पर लगी नमी मापक मशीन : सरकार द्वारा 17 प्रतिशत नमी तक के धान की खरीद की जानी है. इसके लिए प्रति क्रय केंद्र पर नमी मापक मशीन लगायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन