प्रभार को लेकर भिड़े मामला पहुंचा थाने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

मामला उच्च विद्यालय टीमापुर लगार का परबत्ता : प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उवि टीमापुर लगार शनिवार को एक बार फिर विवादों में घिर गया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया. विद्यालय की प्रभारी प्रधान विनीता कुमारी ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर मवि टीमापुर लगार के सहायक शिक्षक अमरेन्द्र कुमार राय […]
विज्ञापन
मामला उच्च विद्यालय टीमापुर लगार का
परबत्ता : प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उवि टीमापुर लगार शनिवार को एक बार फिर विवादों में घिर गया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया. विद्यालय की प्रभारी प्रधान विनीता कुमारी ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर मवि टीमापुर लगार के सहायक शिक्षक अमरेन्द्र कुमार राय पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
प्रभारी प्रधान विनीता कुमारी के अनुसार 16 जनवरी की सुबह नौ बजे उनके स्कूल पर पहुंचते ही आरोपी शिक्षक अमरेन्द्र कुमार राय उनके पति रवीश कुमार के साथ गाली गलौज तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये. छात्र उपस्थिति पंजी को छीन कर फाड़ दिया. आवेदन के अनुसार पूर्व में भी चार-पांच बार ऐसी घटना हो चुकी है.
वहीं दूसरी ओर अमरेन्द्र कुमार द्वारा भी कुछ इसी प्रकार का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. उउवि टीमापुर लगार में प्रभारी प्रधान के पद को लेकर विवाद चल रहा है. इस कारण से जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा पूर्व प्रभारी अमरेन्द्र कुमार का वेतन बंद कर करने का आदेश दिया गया है. बहरहाल शनिवार को कार्यालयों में छुट्टी रहने के कारण इस मामले में पदाधिकारियों का पक्ष पता नहीं चल सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




