तैयार की जा रही पुल की सतह

बेलदौर : डुमरी पुल के समीप कोसी बागमती नदी पार करने के लिये वैकल्पिक मार्ग के सभी प्रयास विफल होने के बाद जुगाड़ पुल बनाने में जुटे नाविक शनिवार को नदी के दोनों छोर के बीच नाव को जोड़कर पुल बनाने के लिये बांस के चचरी को बांधने के कार्य में जुटे थे. 8 से […]
बेलदौर : डुमरी पुल के समीप कोसी बागमती नदी पार करने के लिये वैकल्पिक मार्ग के सभी प्रयास विफल होने के बाद जुगाड़ पुल बनाने में जुटे नाविक शनिवार को नदी के दोनों छोर के बीच नाव को जोड़कर पुल बनाने के लिये बांस के चचरी को बांधने के कार्य में जुटे थे. 8 से 10 बांस के गठ्ठर को लोहे के तार से बांधकर पुल की सतह तैयार की जा रही है.
जबकि बीच नदी में बालू अत्यधिक छारण होने की बजह से नाविकों की परेशानी बढ गयी है. लेकिन पुल बनाने के मार्ग में उत्पन्न हुई इस बाधा को भी नाविक सुगमता से जुगाड़ तकनीक से हटाने में जुटे हैं. दो बड़े नाव के पंखे को नाव में लगी मशीन से ही चालू कर छारण से जमा हुए रेत को हटाने की तरकीब देख राहगीर भी अचंभित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




