जनता के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण : एएसपी अभियान

Published at :17 Jan 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
जनता के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण : एएसपी अभियान

पुलिस-पब्लिक के आपसी सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है. आये दिन पुलिस पब्लिक सहयोग से अपराधियों के मंसूबे को नाकाम किया जा सकता है. उक्त बातें एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा ने ग्रामीणों एवं दुकानदारों को पंचायत भवन में सुरक्षा समिति के गठन के मुद्दे पर कहीं. एएसपी ने ग्रामीणों को […]

विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक के आपसी सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है. आये दिन पुलिस पब्लिक सहयोग से अपराधियों के मंसूबे को नाकाम किया जा सकता है. उक्त बातें एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा ने ग्रामीणों एवं दुकानदारों को पंचायत भवन में सुरक्षा समिति के गठन के मुद्दे पर कहीं. एएसपी ने ग्रामीणों को अपराधी वारदात से बचने के लिए सुरक्षा के कई पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगायें.

जिससे आपराधिक घटनाओं को कैद किया जा सके. वहीं हर घर से एक व्यक्ति को सुरक्षा समिति में नाम दर्ज करवा कर टीम का गठन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस अभियान में पुलिस हर संभव सहयोग करेगी. बैठक की अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार ने की. संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत रमण ने किया. मौके पर थानाध्यक्ष सुनील सहनी, पंचायत के सरपंच दिलीप साह, राजू महंथ, सन्नी कुमार, विनय कुमार, बालेश्वर आजाद, राष्ट्रपति प्रसाद, अरविंद दर्जनों दुकानदार व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन