जोर शोर से चल रहा जुगाड़ पुल का निमार्ण कार्य

Published at :16 Jan 2016 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
जोर शोर से चल रहा  जुगाड़ पुल का निमार्ण कार्य

जोर शोर से चल रहा जुगाड़ पुल का निमार्ण कार्य फोटो -19 मेंकैप्सन- जुगाड़ नाव पुल बनाने में जुटे कारीगर प्रतिनिधि, बेलदौरडुमरी पुल के समीप कोसी बागमती नदी पार करने के लिये वैकल्पिक मार्ग के सभी प्रयास विफल होने के बाद जुगाड़ पुल बनाने में जुटे नाविक शनिवार को नदी के दोनों छोर के बीच […]

विज्ञापन

जोर शोर से चल रहा जुगाड़ पुल का निमार्ण कार्य फोटो -19 मेंकैप्सन- जुगाड़ नाव पुल बनाने में जुटे कारीगर प्रतिनिधि, बेलदौरडुमरी पुल के समीप कोसी बागमती नदी पार करने के लिये वैकल्पिक मार्ग के सभी प्रयास विफल होने के बाद जुगाड़ पुल बनाने में जुटे नाविक शनिवार को नदी के दोनों छोर के बीच नाव को जोड़कर पुल बनाने के लिये बांस के चचरी को बांधने के कार्य में जुटे थे. 8 से 10 बांस के गठ्ठर को लोहे के तार से बांधकर पुल की सतह तैयार की जा रही है. जबकि बीच नदी में बालू अत्यधिक छारण होने की बजह से नाविकों की परेशानी बढ गयी है. लेकिन पुल बनाने के मार्ग में उत्पन्न हुई इस बाधा को भी नाविक सुगमता से जुगाड़ तकनीक से हटाने में जुटे हैं. दो बड़े नाव के पंखे को नाव में लगी मशीन से ही चालू कर छारण से जमा हुए रेत को हटाने की तरकीब देख राहगीर भी अचंभित हैं. जनवरी तक तैयार होगा जुगाड़ पुल नाविकों ने बताया कि इसी गति से काम जारी रहा तो जनवरी माह के अंत तक जुगाड़ पुल से पैदल और वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेगा. मजबूत बनेगा पुल जुगाड़ पुल के निर्माण कार्य में जुटे कारीगरो ने बताया कि इस बार बनने वाला जुगाड़ पुल पूर्व में बने पुल से काफी मजबूत होगा. इसके कारण समय के साथ साथ दो गुनी सामाग्री भी लग रही है. ताकि पुल बनने के बाद भारी वाहनों का आवागमन कराकर नाविक लागत के अलावे मौसमी कमाई भी कर सके. 80 नाव से बनेगा जुगाड़ पुल नदी चौड़ी हो जाने कारण 80 नाव को आपस में जोड़ कर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है. जिस कारण लागत भी तीन गुणा बढ़ गया है. ऐसे में नाविको को मुनाफे का हिस्सा भी काफी घट जायेगा. एक ओर नाविक संभावित कमाई को लेकर संशय से जूझते हुए पुल बनाने में जुटे हैं. वहीं लोगों को नदी पार करने के लिए सरकार के उदासीन रवैये के कारण लगातार शोषण का शिकार होना पड़ रहा है. कभी कम तो कभी ज्यादा आवागमन में हो रही इस परेशानी से ऊबकर लोगों की निगाह सरकार व अधिकारी की ओर भी टिकी है. ताकि भगवान भरोसे कट रही लोगों के जिंदगी को डुमरी पुल मरम्मति कार्य पूरा होने तक थोड़ी राहत मिल सके. नाव की कमी से जूझ रहे यात्री इन दिनों जुगाड़ पुल में सरकारी नाव समेत सभी बड़े नावों को जोड़ दिये जाने के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. छोटी नाव पर राहगीरो से मनमाने किराये वसूले जा हैं. कोई विकल्प नहीं होने के कारण मजबूरी में लोगों को इन छोटे नाव पर ही जान जोखिम में डालकर इन मनमानी को झेलते हुए नदी पार करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन