किसान सभा का छठा सम्मेलन कल से

Published at :15 Jan 2016 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सभा का छठा सम्मेलन कल से

किसान सभा का छठा सम्मेलन कल से खगड़िया. अखिल भारतीय किसान सभा का छठा जिला सम्मेलन 17 जनवरी से स्वामी सहजानंद सरस्वती नगर मध्य विद्यालय रहीमपुर में होगा. किसान सभा के अध्यक्ष गुणेश्वर प्रसाद, सीपीआइ के नेता प्रभा शंकर चौधरी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मध्य विद्यालय रहीमपुर में बैठक […]

विज्ञापन

किसान सभा का छठा सम्मेलन कल से खगड़िया. अखिल भारतीय किसान सभा का छठा जिला सम्मेलन 17 जनवरी से स्वामी सहजानंद सरस्वती नगर मध्य विद्यालय रहीमपुर में होगा. किसान सभा के अध्यक्ष गुणेश्वर प्रसाद, सीपीआइ के नेता प्रभा शंकर चौधरी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मध्य विद्यालय रहीमपुर में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्ष विभाष चंद्र बोस ने की. बैठक में रमेश चंद्र चौधरी, मधुकर कुमार सिंह, अरविंद यादव , सुरेश प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह आदि ने भाग लिया. श्री चौधरी ने उपस्थित किसान सभा के सदस्यों को कहा कि सम्मेलन का उद्घाटन सीपीआइ बिहार राज्य परिषद के सचिव सत्य नारायण सिंंह करेंगे. विशिष्ट अतिथि मार्क्सवादी चिंतक शिव शंकर शर्मा , किसान सभा के कार्यकारिणी महासचिव अशोक प्रसाद सिंह भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि किसानों की हालात दयनीय है. किसान को देशी-विदेशी पूंजीपति लूट रहे हैं. किसान महंगा खाद, बीज , कीटनाशक दवा एवं कृषि यंत्र अपने खून पसीने से तैयार किया हुआ अनाज का वाजिब दाम से वंचित है. देश के हजारों किसान आत्म हत्या कर रहे है. केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति क्विंटल एवं गेहूं का समर्थन मूल्य 1450 रुपया प्रति क्विंटल तथा बोनस 300 रुपया प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन व्यापारी के हाथ किसान 900 से 1000 रुपया प्रति क्विंटल गेहूं व धान बेचने को विवश हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन