संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथन

Published at :13 Jan 2016 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथन

संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथनफोटो है. 18 मेंकैप्सन. संबोधित करते वक्ता.चौथम . प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस आश्रम में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता सुनील सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान उपस्थित थे. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा […]

विज्ञापन

संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथनफोटो है. 18 मेंकैप्सन. संबोधित करते वक्ता.चौथम . प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस आश्रम में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता सुनील सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान उपस्थित थे. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन को मजबूती के लिए गांव गांव घूम कर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में प्रखंड स्तर पर गठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में पार्टी में संगठन को मजबूत किया जायेगा. वहीं कांग्रेस नेता इंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पार्टी का आधार संगठन ही होता है. संगठन के बल पर ही पार्टी की छवि आम जनता में उभर कर सामने आयेगी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनमुन सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, अरुण ठाकुर, जनार्दन यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, परमानंद सिंह, जिलालाल तिवारी, शंभु सिंह, मुरारी कुमार सिंंह, भोला यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन