प्रधान शिक्षक बोले, सुभाष चंद्र बोस की

Published at :13 Jan 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधान शिक्षक बोले, सुभाष चंद्र बोस की

खगड़िया : एक बार फिर सदर बीडीओ रवि रंजन कुमार के निरीक्षण के दौरान सरकारी स्कूलों की कुव्यवस्था की पोल खुली है. मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उमेशनगर ताड़तर में पहुंचे बीडीओ ने प्रधान शिक्षक समेत सभी शिक्षकों को गप लड़ाते हुए पाया. बच्चे तो थे, लेकिन उनकी कक्षा लेने के बजाय गुरुजी गप में […]

विज्ञापन

खगड़िया : एक बार फिर सदर बीडीओ रवि रंजन कुमार के निरीक्षण के दौरान सरकारी स्कूलों की कुव्यवस्था की पोल खुली है. मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उमेशनगर ताड़तर में पहुंचे बीडीओ ने प्रधान शिक्षक समेत सभी शिक्षकों को गप लड़ाते हुए पाया. बच्चे तो थे, लेकिन उनकी कक्षा लेने के बजाय गुरुजी गप में मशगूल थे.

एक शिक्षिका गायब मिलीं. मौके पर कई बच्चों ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है. इसके बाद बीडीओ ने सभी शिक्षकों की जम कर क्लास लगायी. बीडीओ श्री रंजन ने कहा कि प्रधान शिक्षक समेत सभी शिक्षकों का वेतन बंद किया जायेगा. इस पूरे निरीक्षण की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी.

शिक्षकों की शिक्षा दीक्षा की खुली पोल
उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की शिक्षा-दीक्षा की भी पोल उस वक्त खुल गयी, जब बीडीओ रवि रंजन कुमार ने प्रधान शिक्षक समेत सभी शिक्षकों से पूछा कि आज किस महापुरुष की जयंती है और इसे किस रूप में मनाया जाता है? इस पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक का जवाब था कि आज सुभाष चन्द्र बोस की जयंती है. इतना ही नहीं प्रधान शिक्षक के अलावा अन्य शिक्षकों को भी यह पता नहीं था. इसके बाद बीडीओ ने सभी शिक्षकों को बताया कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और इसे युवा दिवस के रूप में मनाते हैं. अपनी पोल खुलते देख गुरुजी का सिर शर्म से झुका हुआ था.
मंगलवार को बीडीओ के पहुंचने के बाद बच्चों ने साफ लहजे में कहा कि सर यहां पढ़ाई नहीं होती. यूं ही स्कूल आते हैं और बिना कुछ पढ़े-लिखे चले जाते हैं. स्कूल के टीचर पढ़ाने की बजाय गप लड़ाने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं. बच्चों की शिकायत सुन कर बीडीओ ने सख्त लहजे में सभी शिक्षकों को रवैये में सुधार लाने की चेतावनी दी. बीडीओ ने सभी शिक्षकों को क्लास लेने के दौरान कहा कि पठन-पाठन में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जा सकती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन