मानसी के शक्षिक को मिला राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

मानसी के शिक्षक को मिला राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान दिल्ली में सम्मान शिक्षक को मिला सम्मान मानसी. प्रखंड के खुटिया पंचायत निवासी शिक्षक बबलू कुमार को दिल्ली में 31वां राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन में भगवान बुद्ब नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया. शिक्षक बबलू कुमार वर्तमान में नवादा जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डेरमा में […]
मानसी के शिक्षक को मिला राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान दिल्ली में सम्मान शिक्षक को मिला सम्मान मानसी. प्रखंड के खुटिया पंचायत निवासी शिक्षक बबलू कुमार को दिल्ली में 31वां राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन में भगवान बुद्ब नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया. शिक्षक बबलू कुमार वर्तमान में नवादा जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डेरमा में पदस्थापित हैं. दलित बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, योग प्रणायाम, शारीरिक शिक्षा एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करते हैं. दलित समाज के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहनपाल सुमनाक्षर द्वारा राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया. शिक्षक बबलू कुमार को सम्मानित किये जाने पर स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद यादव, राजद नेता नंदलाल मंडल, तेजनारायण यादव, नशा मुक्त भारत के प्रेम कुमार यशवंत सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




