राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने कैलाश यादव व नगर के मुख्तार आलम

Published at :27 Dec 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने कैलाश यादव व  नगर के मुख्तार आलम

राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने कैलाश यादव व नगर के मुख्तार आलम फोटो है 8 मेंकैप्सन- मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ कैलाश व मुख्तारगोगरी. स्थानीय गुरुकुल के प्रांगण में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई बैठक के बाद प्रखंड अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष को मनोनीत किया. राजद के निवार्ची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह […]

विज्ञापन

राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने कैलाश यादव व नगर के मुख्तार आलम फोटो है 8 मेंकैप्सन- मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ कैलाश व मुख्तारगोगरी. स्थानीय गुरुकुल के प्रांगण में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई बैठक के बाद प्रखंड अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष को मनोनीत किया. राजद के निवार्ची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के उपस्थिति में प्रखंड राजद के कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद पर कैलाश यादव को तथा नगर अध्यक्ष के मुख्तार आलम को मनोनीत किया गया. मनोनयन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के पूर्व विधायक नईम अख्तर ने की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद के वरीय नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश और लालू के महागठबंधन की सरकार में गरीबों, पिछड़ों, अकलियतों को भी इज्जत दिया जा रहा है तथा जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिया जा रहा है. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, प्रखंड प्रवक्ता गोगरी के रामानंद सिंह, नरेंद्र कुमार यादव, पूर्व जिला परिषद राजकुमार यादव, पूर्व जिला परिषद राजकिशोर यादव, सुभाष यादव, राजेश कुमार, अशोक कुमार, भोला यादव, दानी यादव, बबलू यादव आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन