ग्राम विकास शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

Published at :26 Dec 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम विकास शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

ग्राम विकास शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ अधिकांश लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए दिये अपने अपने आवेदन प्रतिनिधि, बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन तेलिहार में शनिवार को आयोजित मासिक ग्राम विकास शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर में आवेदकों के समस्या के समाधान के लिए अलग अलग विभाग के […]

विज्ञापन

ग्राम विकास शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ अधिकांश लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए दिये अपने अपने आवेदन प्रतिनिधि, बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन तेलिहार में शनिवार को आयोजित मासिक ग्राम विकास शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर में आवेदकों के समस्या के समाधान के लिए अलग अलग विभाग के द्वारा अलग अलग काउंटर लगाए गए थे. सभी काउंटरों पर आवेदकों की लंबी लाइन खड़ी थी. इसमें सर्वाधिक संख्या में लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अपने अपने आवेदन दिये. इसके अलावा राजस्व वसूली, आवास योजना से संबंधित शिकायत, राशन किरासन कूपन वितरण से संबंधित शिकायत लोगों ने अपने अपने आवेदन देकर किया. जानकारी के मुताबिक शिविर में पेंशनधारियों के बीच विकलांगता कोटे में 94, लक्ष्मीबाई के तहत 26, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत 16, सामान्य पेंशन के तहत 77 एवं इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन के तहत 134 लाभार्थियों के बीच लंबित पांच माह का पेंशन वितरण किया गया. शिविर में बारह सौ रुपए लगान के रूप में वसूल किये गये. शिविर के दौरान एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने राशन किरासन कूपन के अभाव में अबतक योजना के लाभ से बंचित रहने की शिकायत बीडीओ से की. मौके पर सीओ विकास कुमार, पीएचसी के डॉ केदार रजक , मनरेगा के जेई सौरव कुमार, आवास पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार,पंचायत सचिव अभय अनल ,राजस्व कर्मी उदय शंकर कुमार समेत जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, जिप प्रतिनिधि शैलेन्द्र वर्मा ,मुखिया प्रतिनिधि बखेरा सिंह ,उप सरपंच कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन