संतोष यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

संतोष यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस पसराहा-गौछारी के बीच ट्रेन डकैती कांड का मास्टरमाइंड संतोष पर शिकंजा कसने की तैयारी 11 दिसंबर की रात कटिहार-बरौनी सवारी गाड़ी में रेल यात्रियों से हुई थी लूट आठ की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने डाला था ट्रेन में डाका मानसी रेल थानाध्यक्ष ने मास्टरमाइंड संतोष […]
संतोष यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस पसराहा-गौछारी के बीच ट्रेन डकैती कांड का मास्टरमाइंड संतोष पर शिकंजा कसने की तैयारी 11 दिसंबर की रात कटिहार-बरौनी सवारी गाड़ी में रेल यात्रियों से हुई थी लूट आठ की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने डाला था ट्रेन में डाका मानसी रेल थानाध्यक्ष ने मास्टरमाइंड संतोष के घर से लूटे गये दो मोबाइल किया बरामद बीते दिनों मानसी थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते संतोष समेत साथियों को किया था गिरफ्तारतीन दिनों के पुलिस रिमांड पर देने के लिये रेल थानाध्यक्ष ने न्यायालय से किया अनुरोध सवारी गाड़ी में लूट मामले के उद्भेदन के करीब रेल पुलिस पहुंच चुकी है. वारदात का मास्टरमाइंड फिलहाल जेल में बंद है. जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी है. जल्द ही वारदात में शामिल अन्य अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. – मिथिलेश कुमार, रेल थानाध्यक्ष, मानसी —————प्रतिनिधि, खगड़िया. ट्रेन डकैती कांड के मास्टरमाइंड टीकारामपुर दियारा निवासी संतोष यादव को रेल पुलिस रिमांड पर लेगी. बीते दिनों अपने साथियाें के साथ अपराध की योजना बनाते मानसी थाना पुलिस के हत्थे चढ़े संतोष यादव फिलहाल मंडल कारा खगड़िया में बंद है. जिसे रिमांड पर लेने के लिये मानसी रेल थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता मिथिलेश कुमार ने न्यायालय से अनुरोध किया है. रेल थानाध्यक्ष श्री कुमार ने नये साल में न्यायालय खुलने के बाद रिमांड मिलने की उम्मीद जतायी है. उन्होंने बताया कि बीते 11 दिसंबर की आधी रात में कटिहार रेलखंड पर पसराहा व गौछारी रेलवे स्टेशन के बीच सवारी गाड़ी में यात्रियों से लूटे गये दो मोबाइल व अन्य जेवरात मास्टरमाइंड संतोष के घर से बरामद किया गया है. इस पूरी घटना को संतोष के नेतृत्व में आठ अपराधियों ने अंजाम दिया था. इस दौरान यात्रियाें से मारपीट कर नकदी व जेवरात व मोबाइल की लूट लिये गये. ————–दस मिनट तक चला तांडव कटिहार जा रही सवारी गाड़ी में आधी रात के वक्त हुई लूट की घटना की छानबीन में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. बताया जाता है कि आठ की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने करीब 15 मिनट तक ट्रेन में तांडव मचाया था. इसके बाद मानसी थाना पुलिस ने संतोष समेत साथियों को दबोचने में सफलता हासिल की थी. पूछताछ में संतोष ने ट्रेन लूटकांड समेत अन्य वारदातों में संलिप्तता कबूल करते हुए कई राज खोले थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया. अब रेल थाना पुलिस संतोष को तीन दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है. रेल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाश सलाखों के पीछे होंगे. रेल एसपी कर रहे मॉनिटरिंगपसराहा व गौछारी के बीच ट्रेन लूटकांड की मॉनिटरिंग स्वयं कटिहार रेल एसपी जितेन्द्र मिश्रा कर रहे हैं. घटना के बाद उन्होंने स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना कर अधिकारियों को कई निर्देश दिये थे. साथ ही ट्रेन लूटकांड को काफी गंभीरता से लेते हुए कटिहार रेल एसपी जितेन्द्र मिश्रा ने महेशखूंट रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार को निलंबित कर दिया था. जिसके बाद मानसी रेल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया. इसके बाद रेल पुलिस ने कई जगहाें पर छापेमारी भी की. इस दौरान कुख्यात संतोष यादव के घर से लूटे गये दो मोबाइल सहित जेवरात बरामद किये गये. साथ ही छानबीन में कई अहम सुराग भी रेल पुलिस के हाथ लगे. इसी आधार पर रेल पुलिस अब जेल में बंद संतोष यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




