फिर बाधित हुई बीएसएनएल की सेवा

फिर बाधित हुई बीएसएनएल की सेवा प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय में विगत एक सप्ताह से बीएसएनएल सेवा बाधित हो गयी है. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि गोगरी मुख्य एक्सचेंज में खराबी आ जाने के कारण सेवा बाधित हो रही है. बहरहाल इस वजह से बेसिक फोन सेवा बाधित हो गयी है. कंपनी के कर्मियों ने […]
फिर बाधित हुई बीएसएनएल की सेवा प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय में विगत एक सप्ताह से बीएसएनएल सेवा बाधित हो गयी है. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि गोगरी मुख्य एक्सचेंज में खराबी आ जाने के कारण सेवा बाधित हो रही है. बहरहाल इस वजह से बेसिक फोन सेवा बाधित हो गयी है. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि खराबी को ठीक करने का प्रयास जारी है तथा अगले 24 घंटों में सभी सेवाओं को बहाल कर दिया जायेगा. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं आया है. बीएसएनएल के लेंडलाइन के उपभोक्ता सबसे अधिक ठगा सा महसूस कर रहे हैं. दरअसल लेंडलाइन के उपभोक्ता व्हाईस कॉल की सेवाओं के लिये तुलनात्मक दृष्टि से सबसे अधिक भुगतान करते हैं. इसके बावजूद त्रुटिपूर्ण सेवा से उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश है. कुमार उदयचन्द्र ने बताया कि विगत वर्ष भी साल के अंतिम सप्ताह में सेवाएं बाधित हो गयी थी जो दो जनवरी को ही ठीक हो सका था. इस वर्ष भी कंपनी का पुराना रवैया कायम रहने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.कॉल ड्रॉप है गंभीर समस्याबीएसएनएल की लेंडलाइन में विगत कुछ महीनों से कॉल ड्रॉप एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है. हर दो मिनट में कॉल कट जाता है. खासकर जब से बीएसएनएल ने लेंड लाइन पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक फ्री बात करने की सुविधा दिया है तब से यह समस्या और भी गंभीर हो गया है.उपभोक्ताओं को इस फ्री कॉल का लाभ लेने के चक्कर में तनाव हो जाता है.वोडाफोन के उपभोक्ता भी हैं परेशानबीएसएनएल की सेवा बाधित होने का असर वोडाफोन के उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है. दरअसल प्रखंड मुख्यालय में बीएसएनएल के टॉवर पर ही वोडाफोन का भी सिग्नलिंग मशीन लगा हुआ है. इस वजह से दोनों कंपनियों की सेवा एक साथ बाधित हो गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




