दुकान में चोरी, मालिक को लगी गोली

Published at :26 Dec 2015 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में चोरी, मालिक को लगी गोली

अलौली : थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के एलास चौक के समीप बीती गुरुवार की रात संजीव ज्वेलर्स की दुकान में एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की जेवर चोरों ने सटर तोड़ कर चोरी कर ली. उसके बाद चोरों ने पास के किराना की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन जोगिया निवासी […]

विज्ञापन
अलौली : थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के एलास चौक के समीप बीती गुरुवार की रात संजीव ज्वेलर्स की दुकान में एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की जेवर चोरों ने सटर तोड़ कर चोरी कर ली.
उसके बाद चोरों ने पास के किराना की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन जोगिया निवासी किराना दुकानदार सुरेश साह द्वारा शोर मचाने पर अपराधियों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया.
गोली सुरेश के बांये हाथ में लगी. घटना लगभग 2 बजे रात्रि की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष उमा शंकर रजक ने बताया कि किराना दुकानदार सुेरश साह के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 287/15 दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. किराना दुकानदार सुरेश साह ने बताया कि घर से चोर-चोर चिल्लाते आ रहे थे. तभी दूर से ही अपराधी गोली चलाना शुरू कर दिया. गोली उनके बांये हाथ में लगी जिससे वे गिर गये. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने 6 चक्र गोलियां चलायी. चौकीदार शैलेंद्र पासवान ने घटना स्थल से 6 खोखा बरामद किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन