पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से बंदी फरार

Published at :23 Dec 2015 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से बंदी फरार

पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से बंदी फरारखगड़िया. नशाखुरानी गिरोह का एक सदस्य मंगलवार की रात पुलिस अभिरक्षा से पसराहा स्टेशन से फरार हो गया. बता दें नशाखुरानी गिरोह के सदस्य कुतुब को किशनगंज पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर गरीब नवाज एक्सप्रेस से ला रही थी. खगड़िया-नवगछिया रेलखंड के बीच पसराहा स्टेशन के समीप ट्रेन के […]

विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से बंदी फरारखगड़िया. नशाखुरानी गिरोह का एक सदस्य मंगलवार की रात पुलिस अभिरक्षा से पसराहा स्टेशन से फरार हो गया. बता दें नशाखुरानी गिरोह के सदस्य कुतुब को किशनगंज पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर गरीब नवाज एक्सप्रेस से ला रही थी. खगड़िया-नवगछिया रेलखंड के बीच पसराहा स्टेशन के समीप ट्रेन के धीमा होते ही कुतुब पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूद कर फरार हो गया. इसके बाद किशनगंज पुलिस ने नवगछिया में ट्रेन रुकते ही घटना की जानकारी जीआरपी को दी. वहां प्राथमिकी दर्ज कर महेशखूंट थाने को ट्रांसफर कर दिया गया. फरार आरोपी के विरुद्ध किशनगंज जिले के पौआखली थाने मामला दर्ज है और वह यहीं का रहनेवाला भी है.कुतुब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन