अतक्रिमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Published at :16 Dec 2015 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
अतक्रिमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर फोटो है. 6, 7, 8, 9, 10,11,12,13,14 कैप्सन- खुले आसमान के नीचे भोजन करते परिवार, टूटा आशियाना को निहारती महिला, दुकान तोड़ते बुल्डोजर, दुकान हटाते दुकानदार, लोगों की लगी भीड़, टूटा आशियाना, अतिक्रमण हटा रहा जेसीबी, ठेला पर ले जाते दुकान, मौजूद एसडीओ ———–स्टेशन रोड से लेकर बलुआही बस […]

विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर फोटो है. 6, 7, 8, 9, 10,11,12,13,14 कैप्सन- खुले आसमान के नीचे भोजन करते परिवार, टूटा आशियाना को निहारती महिला, दुकान तोड़ते बुल्डोजर, दुकान हटाते दुकानदार, लोगों की लगी भीड़, टूटा आशियाना, अतिक्रमण हटा रहा जेसीबी, ठेला पर ले जाते दुकान, मौजूद एसडीओ ———–स्टेशन रोड से लेकर बलुआही बस स्टैंड तक हटाया गया अतिक्रमण ——सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले फुटपाथी दुकानदारों को भी हटाया गया ——-अतिक्रमण हटाने के दौरान महादलित समुदाय के लोगों ने किया विरोध ———महादलित युवक ने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास ——–स्टेशन रोड के एक रेडिमेड दुकानदार ने लगाया लूटपाट का आरोप ———खगडि़या. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने सघन अभियान चलाया. इस दौरान अतिक्रमण कर झोपड़ी सहित घरों को बुलडोजर से ढाह दिया गया. बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, बेंजामिन चौक, एमजी मार्ग से लेकर बलुआही बस स्टैंड तक सड़क किनारे अतिक्रमण को खाली करवाया गया. सदर एसडीओ शिव कुमार शैव के नेतृत्व में अहले सुबह से ही राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड पथ के किनारे दुकानदारों द्वारा बढ़ाये गये दुकान को लंबाई पर बुलडोजर चलाकर उसे हटाया गया. वहीं छोटी छोटी झोपड़ी में चाय -नाश्ते की दुकान को भी हटाया गया . इस दौरान एसडीओ ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि निर्देश का उल्लंघन करने वाले दुकानदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि फुटपाथी विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे ठेला व टोकरी रख कर दुकान लगाने के कारण सड़कों पर जाम की समस्या से लोगों को रू ब रू होना पड़ता है. महादिलत युवक ने किया आत्मदाह का प्रयासएमजी मार्ग में अतिक्रमणकारियों को हटाने के क्रम में केएन क्लब के समीप वर्षों से बसे महादलित समुदाय के घर को उजाड़ते समय दो युवक बबलू मल्लिक व विजय मल्लिक ने अपने घर को उजड़ते देख तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद अधिकारी व पुलिस प्रशासन इस नजारे को देख अचंभित रह गये. वहीं आत्मदाह का प्रयास कर रहे महादलित युवकों को लोगों ने समझा बुझाकर शांत किया. ——–अतिक्रमण हटने से जाम से मिलेगी मुक्ति अतिक्रमण के दौरान राजेंद्र चौक , स्टेशन चौक , मालगोदाम रोड, बखरी बस स्टैंड , थाना रोड , एमजी मार्ग , बलुवाही बस स्टैंड तक देखने वालों की भीड़ लगी रही. एक तरफ दुकानदार अपने उजाड़े गये समानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते देखे गये. जबकि दूसरी ओर लोगों ने ऐसे अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चलाये जाने से चैन की राहत ली है. अतिक्रमण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी, सदर बीडीओ रवि रंजन , वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार , नगर थानाध्यक्ष महफूज आलम , इंजीनियर रोशन कुमार सहित दर्जनों महिला व पुरुष पुलिस दल बल के साथ मौजूद थे. ———————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन