योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रशक्षिण शुरू

Published at :15 Dec 2015 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रशक्षिण शुरू

योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण शुरू हमारा गांव हमारी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षणफोटो कैप्सन- फोटो 7 में – खगड़िया में संबोधित करते एसडीओ फोटो 8 में – उपस्थित कर्मी फोटो 13 – बेलदौर में संबोधित करते बीडीओ फोटो 14 – उपस्थित कर्मी फोटो 20 – अलौली में कार्यक्रम […]

विज्ञापन

योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण शुरू हमारा गांव हमारी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षणफोटो कैप्सन- फोटो 7 में – खगड़िया में संबोधित करते एसडीओ फोटो 8 में – उपस्थित कर्मी फोटो 13 – बेलदौर में संबोधित करते बीडीओ फोटो 14 – उपस्थित कर्मी फोटो 20 – अलौली में कार्यक्रम का उद्घाटन फोटो 21 – उपस्थित कर्मी फोटो 22 – चौथम में कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि, खगड़ियासदर प्रखंड के सभागार में हमारा गांव हमारी योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार से हुई. एसडीओ शिव कुमार शैव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिले में चलाये जा रहे हमारा गांव हमारी योजना में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. एसडीओ ने प्रशिक्षण में उपस्थित पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि एवं जीविका के महिलाओं को हमारा गांव हमारी योजना के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षक राकेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कई जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी. मौके पर पंचायत के जीविका कर्मी एवं पंचायत के महिला वार्ड सदस्यों ने भाग लिया. बेलदौर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन सभागार में हमारी गांव हमारी योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं मनरेगा अंतर्गत श्रम बजट व एसआरडीपी के निर्माण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण के पहले दिन सीओ विकास कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण लेने की बात कही. मनरेगा पीओ अभिलाष कुमार, जिविका के राजीव रंजन एवं संतोष कुमार ने बताया कि हमारा गांव हमारी योजना के तहत अब गांव की योजना गांव में ही बनायी जायेगी. पहले योजना सरकार द्वारा बनाकर गांव में क्रियान्वित करायी जाती थी. प्रशिक्षित टीम के कर्मी वार्डवार गांव के टोले टोले जाकर मूलभूत जरूरत का सर्वे समग्र ग्रामीण विकास योजना के अनुसार चिह्नित कर तैयार करेंगे . गांव में रोजगार सृजन के लिए सड़क निर्माण, तालाब निर्माण आदि की योजना तैयार कर स्थलीय निरीक्षण के बाद बजट तैयार करते हुए नजरी नक्शा बनाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को प्रशिक्षित टीम के द्वारा सर्वे रिपोर्ट बनाने के लिए बोबिल पंचायत के वार्ड संख्या 3 व 4 में अभ्यास करा कर रिपोर्ट तैयार करायी जायेगी. मौके पर मनरेगा के जेइ परमानंद ठाकुर, सौरभ कुमार, पीटीए उदय सिन्हा, राजकिशोर कुमार समेत सभी कृषि समन्वयक, आवास सहायक, किसान सलाहकार एवं जीविका कर्मी उपस्थित थे. अलौली प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान में चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक तथा पीएचसी प्रभारी डॉ राम नारायण चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष कंपनी मंडल, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मो जफर कैफ अंसारी, जीविका के बीपीएम अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उक्त अवसर पर जीविका के मैनेजर नीरज कुमार, डीपीएलयू बिट्टू सिंह मौजूद थे. चौथम प्रतिनिधि के अनुसार, हमारा गांव हमारी योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने किया. प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्रवण कुमार पंडित ने कहा कि योजना को सरजमीन पर उतारे जाने की पहल के दिशा में चरणबद्ध कार्यक्रम कराया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी वीडियो दिखाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन