बिजली फिर देने लगी दगा, उपभोक्ता परेशान

Published at :15 Dec 2015 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली फिर देने लगी दगा, उपभोक्ता परेशान

बिजली फिर देने लगी दगा, उपभोक्ता परेशान गोगरी . पीछले तीन चार दिनों से गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की अल्प आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली की कम आपूर्ति से लोगों का मोबाइल भी चार्ज भी नहीं हो पा रहा है. आम लोग अब पूरी तरह जेनेरेटर के सहारे हैं. जिन्हें जेनेरेटर की सुविधा […]

विज्ञापन

बिजली फिर देने लगी दगा, उपभोक्ता परेशान गोगरी . पीछले तीन चार दिनों से गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की अल्प आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली की कम आपूर्ति से लोगों का मोबाइल भी चार्ज भी नहीं हो पा रहा है. आम लोग अब पूरी तरह जेनेरेटर के सहारे हैं. जिन्हें जेनेरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में इकलौता पावर हाउस महेशखूंट से बिजली की आपूर्ति की जाती है. गोगरी फीडर का क्षेत्र काफी बड़ा है. गोगरी फीडर में रेलवे के दक्षिणी भाग महेशखूंट, मड़ैया, पसराहा, परबत्ता, नारायणपुर समेत गोगरी, परबत्ता प्रखंड, गोगरी अनुमंडल कार्यालय, रेफरल अस्पताल, डीएसपी व नगर पंचायत गोगरी आता है. इस फीडर से विभाग को काफी आय होती है. फिर भी यह फीडर उपेक्षित है. लगातार बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली मिले या नहीं मिले, उन्हें प्रत्येक माह बिजली बिल भरना ही पड़ता है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाश्रय सिंह ने बताया कि ऊपर से जो बिजली उपलब्ध करायी जाती है. उसी के हिसाब से उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई की जाती है. जब बिजली ही कम मिल रही है, तो वह क्या कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन