ददरोजा में मिली बीमार नीलगाय

Published at :11 Dec 2015 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
ददरोजा में मिली बीमार नीलगाय

ददरोजा में मिली बीमार नीलगाय फोटो 14कैप्सन – बार्ड सदस्य के घर पर ईलाजरत नीलगाय बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के ददरोजा बहियार में एक बीमार नीलगाय भटकते हुए पहुंच गयी. ग्रामीणों ने नीलगाय को पकड़ कर ददरोजा के वार्ड सदस्य पारिया खातून के घर पर रख कर चिकित्सक को बुला कर गाय का […]

विज्ञापन

ददरोजा में मिली बीमार नीलगाय फोटो 14कैप्सन – बार्ड सदस्य के घर पर ईलाजरत नीलगाय बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के ददरोजा बहियार में एक बीमार नीलगाय भटकते हुए पहुंच गयी. ग्रामीणों ने नीलगाय को पकड़ कर ददरोजा के वार्ड सदस्य पारिया खातून के घर पर रख कर चिकित्सक को बुला कर गाय का इलाज आरंभ किया. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना समेत वन विभाग के कर्मियों को दी गयी है. शुक्रवार को बहियार से विचरण करते हुए उक्त गाय ददरोजा बहियार पहुंची. उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ बहियार में जुट गयी. लेकिन उसकी हालत देख लोगों को उसपर तरस आ गया. ग्रामीणों ने सावधानी पूर्वक नीलगाय को लाकर वार्ड सदस्य को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन