कानूनगो व अमीन से मांगा स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया: जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित कानूनगो आनंद प्रकाश तथा अमीन अर्जुन कुमार के एक दिन का वेतन रोकते हुए एडीएम मुनी लाल जमादार ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. डीएम ने उक्त दोनों कर्मियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है कि लापरवाही के आरोप में क्यों न उन्हें दंडित किया जाये. […]
विज्ञापन
खगड़िया: जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित कानूनगो आनंद प्रकाश तथा अमीन अर्जुन कुमार के एक दिन का वेतन रोकते हुए एडीएम मुनी लाल जमादार ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. डीएम ने उक्त दोनों कर्मियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है कि लापरवाही के आरोप में क्यों न उन्हें दंडित किया जाये.
मिली जानकारी के मुताबिक चार दिसंबर को खगड़िया कुशेश्वर स्थान बड़ी रेल लाइन निर्माण हेतु प्रस्तावित जमीन की जांच के लिए एडीएम, डीडीसी व जिला कृषि पदाधिकारी मौजा भदास गये थे. जहां कानूनगो एवं अमीन उपस्थित थे. इनसे परियोजना स्थल की जानकारी मांगी गयी. लेकिन ये अधिकारियों को परियोजना स्थल की जानकारी नहीं दे पाये. इसे गंभीरता से लेते हुए इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




