एसडीओ ने की दवा दुकान में छापेमारी

Published at :10 Dec 2015 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने की दवा दुकान में छापेमारी

एसडीओ ने की दवा दुकान में छापेमारी खगड़िया. प्रतिबंधित दवा बिक्री होने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद एसडीओ के निर्देश पर टीम गठित कर शहर के दो दुकानों में औचक छापेमारी की गयी. इस दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर, ड्रग कंट्रोलर सरिता कुमारी ने वीके फार्मा व […]

विज्ञापन

एसडीओ ने की दवा दुकान में छापेमारी खगड़िया. प्रतिबंधित दवा बिक्री होने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद एसडीओ के निर्देश पर टीम गठित कर शहर के दो दुकानों में औचक छापेमारी की गयी. इस दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर, ड्रग कंट्रोलर सरिता कुमारी ने वीके फार्मा व न्यू प्रकाश मेडिको की जांच की. वीके फार्मा के मिली एक्सपायर दवा को जब्त किया गया. अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि दोनों दुकान से सैंपल को लेकर जांच के लिए पटना भेजा जायेगा. तथा दोषी पाये जाने पर दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि बखरी बस स्टैंड स्थित वीके फार्मा दवा दुकान से एक फाइल एक्सपायर दवा बरामद हुआ है. वहीं डीआइ अभय शंकर ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी. उल्लेखनीय है कि बुधवार को गोगरी एसडीओ ने भी एक दवा दुकान में छापेमारी की थी, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हो सका था. हालांकि सच्चाई यह है कि जिले के अधिकांश दवा दुकान में नियमों की अनदेखी की जाती है. ग्राहक को दवा का मेमो उपलब्ध नहीं कराया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन