राजद का चलेगा सदस्यता अभियान : सवा लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

राजद का चलेगा सदस्यता अभियान : सवा लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य राजद विधायक को मंत्री पद मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशीफोटो है 1 व 2 मेंकैप्सन- मंचासीन राजद के जिला प्रभारी विधायक श्री नारायण यादव व राजद नेत्री कृष्णा कुमारी, उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगड़िया/गोगरीस्थानीय जेएनकेटी के सभागार में राजद के संगठन की मजबूती के […]
राजद का चलेगा सदस्यता अभियान : सवा लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य राजद विधायक को मंत्री पद मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशीफोटो है 1 व 2 मेंकैप्सन- मंचासीन राजद के जिला प्रभारी विधायक श्री नारायण यादव व राजद नेत्री कृष्णा कुमारी, उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगड़िया/गोगरीस्थानीय जेएनकेटी के सभागार में राजद के संगठन की मजबूती के लिए प्रभारी सह विधायक श्री नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि राजद का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. जिसमें सवा लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन में मजबूती लाने के लिए कार्यकर्ता एक जूट रह कर काम करें. साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो पार्टी के पदाधिकारी महागठबंधन के साथ भीतरघात किया है. उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. वहीं राजद के युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार पप्पू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पंचायत में पंचायत स्तर तक सदस्य बनाया जायेगा. मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. मंत्री बनाये जाने पर हर्ष गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार मधेपुरा के राजद विधायक प्रो चन्द्रशेखर को बिहार सरकार में आपदा मंत्री बनाने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी है. किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव और जिला के बीस सूत्री सदस्य राजेश खेतान ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रो चन्द्रशेखर गत विधान सभा में पहली बार विधायक बने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




