नाव परिचालन को लेकर बनेंगे नियम

नाव परिचालन को लेकर बनेंगे नियमनाव टकराने के बाद हुई आपात बैठकसुरक्षित परिचालन पर की चर्चा प्रतिनिधि, गोगरीबुधवार को कोसी नदी के डुमरी घाट में दो नाव की टक्कर हो गयी थी. इसको लेकर गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने बेलदौर सीओ विकास कुमार व बीडीओ अमरेन्द्र सिन्हा के साथ आपात बैठक की. बैठक में इस […]
नाव परिचालन को लेकर बनेंगे नियमनाव टकराने के बाद हुई आपात बैठकसुरक्षित परिचालन पर की चर्चा प्रतिनिधि, गोगरीबुधवार को कोसी नदी के डुमरी घाट में दो नाव की टक्कर हो गयी थी. इसको लेकर गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने बेलदौर सीओ विकास कुमार व बीडीओ अमरेन्द्र सिन्हा के साथ आपात बैठक की. बैठक में इस प्रकार के हादसे दोबारा न हो इसके लिए नाव परिचालन का नियम तय करने पर चर्चा हुई.एसडीओ ने कहा की घने कुहरे के कारण नाव नदी में दिखाई नहीं पड़ता है. इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है. इससे बचाव के लिए समय सीमा तय कर नाव का परिचालन हो. सुबह में सात बजे के बजाय आठ बजे से और संध्या में पांच बजे की जगह चार बजे तक ही नाव का परिचालन हो. नाव के परिचालन के लिए अलग अलग दो लेयर बने, ताकि दोनों ओर से आ रही नाव एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आ सके. नाविक अपने-अपने नाव पर सर्च लाइट का उपयोग करें, ताकि घने कुहरे में भी एक नाविक दूसरे नाविक को आसानी से देख सकें. नाव पर अपेक्षा से ज्यादा पैसेंजर को नहीं बैठाने का निर्णय लिया गया. इन सभी नियमों का पालन की जिम्मेदारी स्थानीय थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




