शांति व्यवस्था को बनाये रखने का नर्दिेश

Published at :10 Dec 2015 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व्यवस्था को बनाये रखने का नर्दिेश

शांति व्यवस्था को बनाये रखने का निर्देश फोटो है 18 मेंकैप्सन- बैठक करते एसडीओ गोगरी. आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ व सीओ के साथ अनुमंडल सभागार में बैठक की. विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर हुई बैठक में एसडीओ ने सभी थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र में शांति बनाये रखने […]

विज्ञापन

शांति व्यवस्था को बनाये रखने का निर्देश फोटो है 18 मेंकैप्सन- बैठक करते एसडीओ गोगरी. आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ व सीओ के साथ अनुमंडल सभागार में बैठक की. विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर हुई बैठक में एसडीओ ने सभी थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र में शांति बनाये रखने का निर्देश दिया. जबकि विधि व्यवस्था के लिए तैनात दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करने को कहा गया. एसडीपीओ राजन सिन्हा के समीक्षा के दौरान लंबित कांड को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को थाने में स्थानीय सीओ और थानाध्यक्ष जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई करें. पंचायत चुनाव के पूर्व ही 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में गोगरी थाना प्रभारी सतीश चन्द्र मिश्र, पसराहा थाना प्रभारी रामदुलार प्रसाद, महेशखूंट थाना प्रभारी मनीष कुमार, मड़ैया थाना प्रभारी रंजीत कुमार, गोगरी बीडीओ रंजीत कुमार, सीओ चंदन कुमार, बेलदौर बीडीओ अमरेन्द्र सिन्हा, सीओ विकास कुमार, परबत्ता बीडीओ कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन