चाकू गोद कर युवक की हत्या, शिनाख्त नहीं

Published at :10 Dec 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू गोद कर युवक की हत्या, शिनाख्त नहीं

पसराहा : मड़ैया थाना के समीप बुधवार को एक युवक का शव मिला. लोगों ने थाना के समीप शव होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी. मिली जानकारी के अनुसार मड़ैया थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

पसराहा : मड़ैया थाना के समीप बुधवार को एक युवक का शव मिला. लोगों ने थाना के समीप शव होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी.

मिली जानकारी के अनुसार मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव में अगुवानी महेशखूंट मुख्य मार्ग के पास एक युवक का अज्ञात शव मिला. देखते ही देखते लोगों की भीड़ शव को देखने उमड़ पड़ी. मड़ैया ओपी के एसआई जियाउद्दीन ने बताया कि युवक की हत्या चाकू से गोद कर किया गया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शव की पहचान लोगों से करायी जा रही है. इस तरह की घटना की सूचना मिलने पर जितनी लोग उतनी बातें हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन