किसानों को जल्द मिलेगा डीजल अनुदान

किसानों को जल्द मिलेगा डीजल अनुदानएक एकड़ गेहूं की फसल के लिए दस लीटर डीजल पर तीस रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदानफोटो है 1 मेंकैप्सन- समीक्षा करते बीडीओ प्रतिनिधि, परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बीडीओ डॉ कुंदन ने बुधवार को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा […]
किसानों को जल्द मिलेगा डीजल अनुदानएक एकड़ गेहूं की फसल के लिए दस लीटर डीजल पर तीस रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदानफोटो है 1 मेंकैप्सन- समीक्षा करते बीडीओ प्रतिनिधि, परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बीडीओ डॉ कुंदन ने बुधवार को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. मौके पर कृषि सलाहकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी योजनाओं का कालबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान की राशि दी जायेगी. सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार एक एकड़ गेहूं की फसल के लिए दस लीटर डीजल पर तीस रुपये प्रति लीटर की दर से यह अनुदान दिया जायेगा. इस हिसाब से प्रति एकड़ तीन सौ रुपये अनुदान की राशि दी जायेगी. यह अनुदान गेंहूं के लिये तीन पटवन तथा मक्का को छोड़कर शेष फसलों के लिये दो पटवन के लिये दी जायेगी. यह राशि 15 मार्च 16 तक खरीदे गये डीजल पर ही दिया जायेगा. किसानों को इसके लिये आवेदन के साथ अद्यतन लगान रसीद की छायाप्रति तथा डीजल खरीद की रसीद संलग्न करना होगा. मौके पर खरीफ फसल के डीजल अनुदान की समीक्षा की गयी तथा सभी किसान सलाहकारों को निर्देश दिया गया कि किसानों के खाते में राशि पहुंचाने की जानकारी इक्कठा करें. यदि राशि नहीं गयी हो तो इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार समेत सभी किसान सलाहकार मौजुद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




